{"_id":"6a7e034724c96f21cd0fc74c","slug":"mobile-transformer-burned-fiercely-power-supply-to-100-homes-remained-cut-off-for-seven-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1021-154838-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: धूं-धूं कर जला मोबाइल ट्रांसफार्मर, 100 घरों की सात घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: धूं-धूं कर जला मोबाइल ट्रांसफार्मर, 100 घरों की सात घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
फोटो-31- मोबाइल ट्राली में लगी आग। संवाद
कछौना। नगर के स्टेशन मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास रखे मोबाइल ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगा। ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कर बालू व पानी की मदद से आग पर काबू पाया। इससे उससे जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति सात घंटे बाधित रही। इससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हुए।
नगर के स्टेशन रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पेट्रोल पंप के पास 100 केवीए का मोबाइल ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिससे ठाकुरगंज मोहल्ले के 110 परिवारों के लिए आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। पेट्रोल पंप कर्मी व आसपास के लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराने के उपरांत काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर के जल जाने से क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई।
बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को बदलने की कवायद शुरू की मगर इस प्रक्रिया में सात घंटे लग गए। शाम सात बजे के उपरांत ठाकुरगंज की आपूर्ति बहाल हो सकी। उमस भरी गर्मी में बिजली न होने से उपभोक्ता परेशान हुए। ट्रांसफार्मर के पास में ही पेट्रोल पंप है। आग के समय रहते बुझ जाने से एक बड़ा हादसा बच गया। अवर अभियंता राज कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। ट्रांसफार्मर के लाने व लगाने में समय लगता है। इस कारण आपूर्ति बहाल करने में विलंब हुआ।