फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mnrega work done in other panchayat

गड़बड़झाला : दूसरी ग्राम पंचायत में करा दिया मनरेगा से कार्य

Fri, 04 Dec 2020 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
mnrega work done in other panchayat
ककराली में पहतोइया के जिम्मेदारों द्वारा बनवाई गई सड़क। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में गड़बड़ी के नए मामले सामने आ रहे हैं। संडीला विकास खंड की एक ग्राम पंचायत ने दूसरे गांव में मनरेगा से कार्य करा दिया और इसका भुगतान भी कर दिया। अब पूरे मामले में जिम्मेदार लीपापोती कर रहे हैं।
विज्ञापन

संडीला विकास खंड अंतर्गत ककराली में भरिगहना डामर रोड से नहर पुलिया तक चकरोड का निर्माण कराया गया है। कुल तीन लाख पांच हजार रुपये की इस परियोजना के सापेक्ष दो लाख चार हजार रुपये का भुगतान भी अभी तक हो चुका है। हकीकत ये है कि ग्राम पंचायत पहतोईया के जिम्मेदारों ने पड़ोसी ग्राम पंचायत ककराली में कार्य कराया है और इसका भुगतान भी कर दिया। कार्यस्थल पर लगाए गए सिटीजन इंफर्मेशन बोर्ड को देखकर इसकी सूचना गोपनीय रूप से उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

ये है नियम
नियमत: ग्राम पंचायत अपने ही क्षेत्र में निर्माण या विकास कार्य पर मनरेगा का बजट खर्च कर सकती है, लेकिन यहां दूसरी ग्राम पंचायत में जाकर कार्य करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो अभिलेखों में हुई छेड़छाड़
मनरेगा के तहत जब कोई कार्य कराया जाता है तो उसका पूरा ब्योरा ऑनलाइन भी दर्ज होता है। कार्यस्थल की जीओ टैगिंग होती है। मौके पर जाकर तकनीकी सहायक को स्थलीय आख्या भी देनी होती है। इसके बावजूद ये नहीं देखा गया कि निर्माण कार्य दूसरी ग्राम पंचायत में हो रहा है।

वर्जन
मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि अभी तक प्रकरण संज्ञान में नहीं है। अब पता चला है तो विस्तृत जांच करा लेंगे। अगर ऐसा हुआ है तो ये गलत है और जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed