{"_id":"6cad7890093d091ec860d6ec66920761","slug":"mla-sdm-distributed-325-blankets-to-the-poor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक, एसडीएम ने 325 गरीबों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक, एसडीएम ने 325 गरीबों को बांटे कंबल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में लगाए गए शिविर में ठंड से ठिठुरते
विज्ञापन
पहुंचे गरीब कंबल पाकर दुआएं करते हुए वापस लौटे। विधायक श्यामप्रकाश व
एसडीएम शाहाबाद मंशाराम ने क्षेत्र के 325 गरीबों को कंबल वितरित किए। इस
दौरान चेयरमैन डा. सईद खां भी मौजूद थे।
विधायक ने कहा कि सरकार गरीब और निर्धन तबके की जरूरतों का खास ख्याल रख रही है। कोतवाली परिसर में तहसील शाहाबाद की ओर से आयोजित कंबल वितरण शिविर में मुख्य अतिथि विधायक श्यामप्रकाश ने कहा कि सरकार गरीब और निर्धन तबके की एक एक जरूरत को महसूस कर उसी के अनुसार योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।
हर गरीब तक योजना का लाभ पहुंचे यही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा है। इसके बाद विधायक ने एसडीएम मंशाराम, चेयरमैन डा. सईद खां व प्रधान संघ की अध्यक्षा पूनम वर्मा के साथ ग्रामीण क्षेत्र के 175 व शहरी क्षेत्र के 150 गरीबों को कंबल वितरित किए। इस दौरान कोतवाल लालता प्रसाद साहू समेत नगर के संभ्रांत लोग भी मौजूद थे।