फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mla,hardoi news,there are,no ventilators,in the distrit

सीएम से बोले भाजपा विधायक, जिले में वेंटीलेटर हैं चलाने वाले नहीं

Fri, 07 May 2021 05:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
mla,hardoi news,there are,no ventilators,in the distrit
हरदोई। कोरोना संक्रमण के बाद जिले में उपजी समस्याओं को लेकर सांडी विधायक प्रभाष कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दूरभाष पर वार्ता की और यहां की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने एक एल-टू हास्पिटल व चिकित्सालय में मौजूद वेंटीलेटर को चलाने वाले तकनीकी स्टाफ की भी भर्ती कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सांडी विधायक ने बताया कि फोन पर वार्ता के दौरान उन्होंने जिले की स्थितियों से सीएम को अवगत कराया। बताया कि जिले के सरकारी अस्पताल में वेंटीलेटर उपलब्ध हैं पर उन्हें चलाने वाले टेक्नीशियन नहीं हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक ही जैसे तैसे कुछ को संचालित कर पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 25 मेडिकल छात्रों की ड्यूटी जिले के कोविड वार्ड में कराए जाने की मांग की ताकि अस्पताल में स्टाफ व चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के बाद उन्होंने मांगों का 11 सूत्री ज्ञापन भी उन्हें भेज दिया। जिसमें उक्त के अलावा बताया कि जिले अस्पताल में बनाए गए एल-टू हास्पिटल में मात्र 130 बेड संचालित हो रहे हैं।
जोकि मरीजों की संख्या में अनुपात में बहुत कम हैं। इसलिए एक 50 बेड के एल-टू हास्पिटल की अस्थायी व्यवस्था केंद्रीय विद्यालय में की जाए। जिले में जीवन रक्षक रेमेडेसीवीर इंजेक्शन व अन्य महत्वपूर्ण दवाइयों की आपूर्ति की जाए।
उन्होंने यह भी बताया कि निगेटिव आने के बाद भी सिटी स्कैन में संक्रमण आ रहा है इसलिए कोरोना को लेकर प्रदेश में बनी नीति को भी बदला जाए। जिले में कम्युनिटी किचेन की शुरुआत की जाए।

कोरोना काल में प्लाज्मा दान और रक्तदान करने वाले लोगों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जाए और उन्हें प्रदेश सरकार कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र दे। उन्होंने जिले को 25 नई एंबुलेंस प्रदान किए जाने, निशुल्क टेलीमेडिसीन की सुविधा प्रदान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed