फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MLA distributed relief to farmers Czech

विधायक ने कृषकों को बांटे राहत चेक

Mon, 21 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Mon, 21 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
MLA distributed relief to farmers Czech

सपा विधायक श्याम प्रकाश ने उमरसेढ़ा, सआदतनगर और

विज्ञापन
कुंवरपुर वसीठ गांवों के 1,696 कृषकों को 44 लाख 36,015 हजार रुपये की सहायता चेक बांटे। विधायक ने कहा कि छूटे हुए गांव और कस्बाई किसानों को भी शीघ्र ही सहायता चेकें मुहैया कराने का प्रयास जारी है।

विधायक श्यामप्रकाश ने उमरसेढ़ा गांव में कहा कि दैवीय आपदा पीड़ित किसानों को सपा सरकार ने पूरा सहारा देने का प्रयास किया है। कहा कि हर कदम कृषकों के साथ रह कर सरकार ने साबित किया कि वह जवान और किसानों के साथ समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षक है।

यहां पर विधायक ने एसडीएम अशोक शुक्ला, ब्लाक प्रमुख जय प्रकाश गुप्ता जेपी व चेयरमैन पिहानी डा. सईद खां के साथ 941 कृषकों को कुल 19 लाख 92385 हजार रुपये के चेक बांटे। इससे पहले गांव पहुंचने पर अतिथियों का प्रधान संघ की अध्यक्षा पूनम वर्मा ने स्वागत किया।

इसके बाद सआदतनगर गांव में पहुंच कर विधायक ने अफसरान के साथ 351 किसानों को 12 लाख 81550 हजार रुपये और कुंवरपुर वसीठ गांव में पहुंच कर 404 किसानों को 11 लाख 62080 हजार रुपये की चेकें वितरित कीं। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि रवि प्रकाश, धर्मेश मिश्रा, रफ्फन खां, सिल्लू शुक्ल, सरनाम सिंह, बबलू राभा आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed