फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MLA-CO controversy, fall in darogaji

विधायक-सीओ विवाद में दरोगा जी भी कूदे

Thu, 16 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 16 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
 MLA-CO controversy, fall in darogaji
भाजपा का लोगो - फोटो : प्रतीकात्मक

पाली। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक शुक्ला ने सीतापुर में तैनात दरोगा पर सवायजपुर के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने पाली थाने में तहरीर देकर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। रिपोर्ट दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन


पाली नगर निवासी आलोक शुक्ला ने गुरुवार को दरोगा शिवाकांत पांडेय के खिलाफ पाली थाने में तहरीर दी है। शिवाकांत पहले पाली थाने मेें तैनात थे। आरोप है कि दरोगा ने अपने मोबाइल नंबर 9415088179 से आलोक शुक्ला के मोबाइल नंबर 9454555722 पर 15 मार्च को दोपहर 12:33 बजे व्हाट्सएप पर मैसेज किया।
विज्ञापन


मैसेज में 14 मार्च को सवायजपुर विधायक से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू और सीओ शाहाबाद के बीच हुई बातचीत के ऑडियो पर टिप्पणी की गई थी। आलोक का आरोप है कि दरोगा ने विधायक रानू के खिलाफ अश्लील और अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक ने टिप्पणी को जनप्रतिनिधि के सम्मान के खिलाफ बताते हुए दरोगा शिवाकांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। चेतावनी दी कि दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने पर भाजपा नेता धरना-प्रदर्शन करेंगे। भाजपा भरखनी मंडल अध्यक्ष रामू अग्निहोत्री, मूलचंद्र वाजपेयी, शिवम तिवारी, आशुतोष मिश्र और मनोज मिश्र ने भी मामले में कार्रवाई की मांग की है।


पाली थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दरोगा शिवाकांत पांडेय का कहना है कि वह अलोक शुक्ला को जानते तक नहीं हैं। न ही उनसेे व्हाट्सएप पर कोई चैटिंग हुई है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed