{"_id":"57f2a6f74f1c1b923226fd8b","slug":"mjiganv-and-smart-village-will-bmtapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझिगांव और बम्टापुुर बनेंगे स्मार्ट विलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझिगांव और बम्टापुुर बनेंगे स्मार्ट विलेज
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आई स्पर्श स्मार्ट ग्राम योजना के तहत जिले को दो गांव स्मार्ट विलेज बनेंगे। दोनों गांव में सोलर पावर, इंटरनेट, वाई-फाई, चकाचक सड़कें और बुजुर्गों और बच्चों के लिए काफी सहूलियतें होंगी। इसके लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
डीएम विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि आई स्पर्श योजना के तहत कोथावां के मझिगांव और सांडी के बम्टापुर गांव को चयनित किया गया है। बताया कि सभी विभागीय अधिकारियों से अपने-अपने विभाग की योजनाओं को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
चयनित गांवों को विभागों से संचालित योजनाओं के माध्यम से संतृप्त किया जाएगा। इसकी देखरेख के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चयनित गांवों में न सिर्फ चकाचक सड़कें होंगी बल्कि बिजली की जरूरत पूरा करने के लिए सोलर पावर का बंदोबस्त होगा।
विज्ञापन
लोक कल्याण की तमाम योजनाओं से भी गांव को संतृप्त किया जाएगा। ग्रामीणों को वह तमाम सहूलियतें मिलेंगी जिनके लिए शहरी भी तरसते हैं। सड़कें चकाचक हाेंगी तो स्कूलों में बच्चों के लिए झूले भी होंगे।
उन्होंने बताया कि शासन की ओर से शेष शासनादेश आने के बाद योजना की डीपीआर शासन को भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना को अमली जामा पहनाने के लिए शासन की ओर से शासनादेश आना बाकी है। शासन से निर्देश मिलतेे ही दोनों गांवों में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
डीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से अभी तक आए शासनादेशों के अनुसार कार्ययोजना बना ली है। लेकिन शासन से हुई वार्ता के बाद बताया गया कि अभी और विस्तृत शासनादेश आने बाकी हैं। जिसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। उनका कहना है कि यह तो तय है कि जो गांव आई स्पर्श योजना में चयनित हैं उनमें संपूर्ण विकास कार्य कराएं जाएंगे।