फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sandal and shawl of missing teenager found in Hardoi, police searching in pond

Hardoi: लापता किशोरी की चप्पल-शॉल मिली, तालाब में तलाश रही पुलिस, लग रहीं अटकलें

Fri, 20 Jan 2023 01:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2023 01:52 PM IST
सार

पचदेवरा थाना क्षेत्र में लापता किशोरी की चप्पल और शॉल तालाब के किनारे किशोरी की रखी मिली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस तालाब में किशोरी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Sandal and shawl of missing teenager found in Hardoi, police searching in pond
तालाब से पंप सेट से पानी निकालते गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गुरुवार की सुबह से लापता है। परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान घर से करीब 30  मीटर दूर स्थित तालाब के  किनारे किशोरी की चप्पल और शॉल रखी मिली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

पुलिस तालाब में किशोरी की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के बहाने निकली थी, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान किशोरी  की चप्पल  व शॉल तालाब के किनारे रखी मिलीं। तालाब में पानी की गहराई भी काफी बताई जा रही है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने तालाब से पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट मशीन का सहारा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक करीब सात घंटे तक पानी निकालने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला है। किशोरी के गायब होने की सूचना पर लोगों में तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कोई प्रेम प्रसंग से जोड़कर इस घटना को देख रहा है तो कोई तो घरेलू विवाद की बात कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed