{"_id":"618ea993c9d42e42646cb745","slug":"missing-student-deadbody-found-hardoi-news-knp6635887192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र का क्षतविक्षत शव मिला, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र का क्षतविक्षत शव मिला, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
-घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HARDOI
प्रतापनगर (हरदोई)। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहबादपुर से दस दिन से लापता किशोर की हाथ-पैर काटकर हत्या कर दी गई। उसका क्षतविक्षत शव जंगल में पड़ा मिला। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों संग हरदोई-सीतापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। शव नहीं उठने दिया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। करीब साढ़े चार घंटे बाद आलाधिकारियों के आश्वासन पर लोग शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शहबादपुर निवासी मंजेश (13) पुत्र महिपाल कालाआम स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात का छात्र था। तीन नवंबर की दोपहर वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे गांव से कुछ दूर स्थित बबूल के जंगल में गए ग्रामीणों ने क्षतविक्षत शव देखा तो सूचना मंजेश के परिजनों को दी। महिपाल मौके पर पहुंचा और कपड़ों से शव की शिनाख्त पुत्र मंजेश के रूप में की। शव से लगभग दस मीटर दूर हाथ-पैर कटे पड़े थे। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हरदोई-सीतापुर मार्ग पर तीन जगह पेड़ काटकर डाल दिए और जाम लगा दिया।
बेनीगंज कोतवाल विद्यासागर पाल ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।। सीओ हरियावां एके त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिटी विकास जायसवाल, एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ने पर एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन भी मौके पर पहुंचीं। उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर लोग शांत हुए। एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
तंत्र मंत्र में बलि देने की चर्चा
प्रतापनगर (हरदोई)। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहबादपुर में मंजेश की हत्या के बाद ग्रामीणों और परिजनों में उसकी बलि तंत्र मंत्र में दिए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं।
दरअसल छोटी दिवाली के दिन मंजेश संदिग्ध हालात में लापता हुआ था। ग्रामीणों में चर्चा है कि अमावस्या और उसके आसपास बलि दी जाती है, ऐसे में मंजेश की भी बलि दी गई है। शरीर के अंग काटकर हत्या की गई है, उससे इसकी आशंका बढ़ गई है। मृतक के पिता महिपाल का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। ग्रामीणों की मांग के मुताबिक गांव में पुलिस बल तैनात किए जाने के साथ ही पिकेट प्वाइंट भी बनाया गया है।
पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं
ग्रामीणों के आक्रोशित होने की बड़ी वजह यह भी रही कि पिछले एक दशक में ऐसी कई घटनाएं इसी गांव में हो चुकी हैं। गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि उसका पुत्र श्रीप्रकाश सात वर्ष पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। इसके बाद उसका धड़ गांव में गन्ने के खेत में मिला था। गांव के ही शिव शंकर का कहना है कि उनका पुत्र वीरेंद्र छह वर्ष पहले 14 वर्ष का था, तब वह भी लापता हो गया था। तीन दिन बाद उसका क्षतविक्षत शव गांव के ही पास में स्थित झाड़ियों में मिला था। गांव निवासी सालिगराम बताते हैं कि उनका पुत्र सियाराम आठ वर्ष पहले जब दस वर्ष का था, तो लापता हो गया था। अब तक उसका कोई पता नहीं चला है।