{"_id":"614ccd1e8ebc3efafe376516","slug":"missing-person-deadbody-found-on-railway-track-hardoi-news-knp654030654","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला लापता चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला लापता चौकीदार का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। तीन दिन से लापता पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोडर के चौकीदार का शव देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कौंढ़ा रेलवे क्रासिंग के निकट पड़ा मिला। चौकीदार कौंढ़ा कैसे पहुंचा, इसका जवाब परिजन के साथ साथ पुलिस भी तलाश रही है।
ग्राम मंसूरनगर निवासी राहुल वर्मा उर्फ अवनीश (20) मंसूरनगर के मजरा कोडर का चौकीदार था। भाई अंकित के मुताबिक वह 20 सितंबर को ड्यूटी पर गया था, लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। पिता भागवत होमगार्ड हैं। उन्होंने अन्य परिजनों के साथ राहुल की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहंीं मिला। इसी बीच उसका शव बुधवार देर रात लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कौंढ़ा रेलवे क्रासिंग के
निकट पड़ा मिला। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मां रीता को बेटे की मौत का पता चला, तो वह बदहवास हो गई। प्राथमिक तौर पर इसे खुदकुशी माना जा रहा है, लेकिन अवनीश कौंढ़ा कैसे पहुंचा, इसका जवाब पुलिस भी खोज रही है। देहात कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।