{"_id":"5f5279ef8ebc3e54d0650a28","slug":"missing-man-deadody-found-hardoi-news-knp5807309105","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का बाग में फांसी पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का बाग में फांसी पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बेनीगंज। सात दिन से लापता चल रहे युवक का शव शुक्रवार को गांव के बाहर बाग में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौआ निवासी अंकित (20) पुत्र जयवीर सिंह 29 अगस्त से लापता चल रहा था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता न चलने पर पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी थी।
शुक्रवार सुबह अंकित का शव गांव के बाहर उसके बाग में फांसी पर लटकता मिला। आस पास के लोगों ने बाग में शव लटकता देख जयवीर सिंह व पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जयवीर व परिजन मौके पर पहुंच गए। शव कई दिन पुराना होने के कारण परिजनों ने कपड़ों से अंकित की शिनाख्त की। पिता जयवीर सिंह ने बताया कि अंकित पांच भाइयों में छोटा था। वह 29 अगस्त को घर से निकला था, इसके बाद से लापता था। उन्होंने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अंकित का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने बेटे अंकित की हत्या कर दी और उसका शव लटका दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ राकेश वशिष्ठ मौके पर पहुंचे और जांच की। एसओ राजकरन शर्मा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।