{"_id":"618eab004cc4b17de1037b0a","slug":"missing-girl-deadbody-found-hardoi-news-knp6635908175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल से लापता बच्ची का तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल से लापता बच्ची का तालाब में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम नानेखारा स्थित ननिहाल से बुुधवार रात से लापता बच्ची का शव गुरुवार को गांव के तालाब में ही उतराता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पैर फिसलने से तालाब में डूबने की आशंका जताई है। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के महताबपुरवा निवासी नन्ही का मायका सांडी के नोनखारा गांव में है। कुछ दिनों पूर्व उसके चचेरे भाई प्रह्लाद की मौत गई थी। प्रह्लाद के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने नन्ही बुधवार को चार वर्षीय बेटी गोल्डी को लेकर मायके गई थी।
परिजनों के मुताबिक बुधवार की शाम बेटी को सुलाकर नन्ही बड़े भाई रामबहादुर के घर चली गई। देर रात जागने पर गोल्डी को उसकी मां चारपाई पर नहीं मिली। इस दौरान मां की तलाश करते वह घर से बाहर निकल गई। देर रात वापस आने पर नन्ही को बेटी चारपाई से गायब मिली। उसने परिजनों को जानकारी देकर बेटी की खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने घर के सामने तालाब में पंपसेट लगाकर पानी निकलवाना शुरू कराया। तभी मासूम का शव तालाब में उतराता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूबने से मौत होने की बात कही। मृतका चार भाई बहनों में छोटी थी। वह आंगनबाड़ी के प्री-स्कूल की छात्रा थी। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक गंगाप्रसाद यादव ने बताया कि तालाब में गिरकर डूबने से बच्ची की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।