{"_id":"621e53a80a6d93109c42560c","slug":"missing-child-found-near-khateli-brick-kiln-hardoi-news-knp683280275","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालक खटेली ईंट-भट्ठे के पास से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बालक खटेली ईंट-भट्ठे के पास से मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। इलाके के सरेंहजू गांव से लापता बालक दूसरे दिन घर से 20 किमी दूर स्थित खटेली गांव के एक ईंट-भट्ठे के पास से मिल गया। उसे गांव का ही मानसिक कमजोर युवक साथ लेकर चला गया था। बालक के परिजनों ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सरेंहजू गांव में रविवार को घर के बाहर से खेलते समय प्रेम कुमार का छह वर्षीय बेटा विशाल लापता हो गया था। बच्चे की तलाश के दौरान परिजनों को जानकारी मिली थी कि उसे अंतिम बार गांव के ही मानसिक कमजोर युवक ओमवीर के साथ साइकिल पर देखा गया है।
परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद परिजन पिहानी में ओमवीर की बहन के यहां जानकारी लेने पहुंचे। बहन ने बताया कि वह एक बच्चे को लेकर आया तो था, लेकिन डाट डपट कर बच्चे को उसके घर छोड़ने की बात कहकर वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद वह लौट गया। बच्चे की फोटो कई सोशल मीडिया ग्रुप पर भी डाली गई थी। सोमवार को देर शाम खटेली गांव से फोन पर सूचना मिली कि ईंट-भट्ठे के पास युवक को बच्चे के साथ देखा गया है।
परिजन पुलिस को सूचना देकर मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद ओमवीर को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।