फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Missing boy returned home after eight years

गुमशुदा युवक आठ साल बाद घर लौटा

Wed, 20 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 20 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Missing boy returned home after eight years

अतरौली क्षेत्र के औदाहा पट्टी निवासी एक गुमशुदा

विज्ञापन
युवक आठ साल बाद मंगलवार को जब घर पहुंचा तो परिवार में खुशी का माहौल हो गया। जिस किसी ने सुना वह भी उनके घर पर आ गया। औदाहा पट्टी निवासी संतराम गौतम का पुत्र अनिल कुमार गौतम (23) वर्ष 07 में दिल्ली में रह रहे चाचा श्रीराम के घर से ट्रेन से गया था।

बताते हैं कि रास्ते में उसे कोई युवक मिला जिसने उसे बातों मेें उलझा लिया और लखनऊ ले गया। लखनऊ में उसने कोई पेय पदार्थ पिला दिया था जिससे वह अपना सुधबुध खो बैठा। बाद में अनिल को यह युवक कलकत्ता ले गया, जहां एक व्यक्ति के हाथों से उसे बेंच दिया। उस समय वह छोटा था, जिस कारण घर नहीं लौैट सका।

बाद में मालिक से विवाद होने पर उसने अनिल को घर से निकाल दिया। इसी दौरान वहां जिले के एक व्यक्ति से मुलाकात हुई जिसके साथ वह सोमवार को सुबह ट्रेन से आया और गांव पहुंचा। गांव में स्थित शिव मंदिर मेें वह कुछ देर रुका, जहां गांव के लोगाें ने उसे पहचान लिया।

इसकी सूचना मिलते ही उसके माता-पिता और परिवार के सदस्य मंदिर पहुंचे और उसे घर ले गए। परिवार में हंसी खुशी का माहौल हो गया। अनिल ने परिजनों को अपने लापता होने की कहानी बताई। संतराम ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की उन्होंने शादी कर दी है। बड़ा बेटा अनिल 15 वर्ष की उम्र में ही लापता हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed