{"_id":"9277104a52cf1feefea69574d52fdf56","slug":"missile-submarine-seen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी में चली मिसाइल, देखी पनडुब्बी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी में चली मिसाइल, देखी पनडुब्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
ज्ञान स्थलीय एकेडमी की आजाद नगर शाखा में मंगलवार को
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मिसाइल व पनडुब्बी का माडल बनाकर सभी को
दिल जीत लिया। सभी ने विद्यार्थियों के माडल की सराहना की। विज्ञान
प्रदर्शनी का शुभारंभ जीआईसी के प्रवक्ता टीआर पाल ने किया।
इसके बाद संभागीय प्रबंधक शिवराम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदर्शनी में क्रेन मिसाइल, पनडुब्बी, माइक्रोस्कोप, आलू से विद्युत उत्पादन, पनचक्की और पर्यावरण से संबंधित कई माडल बनाकर विद्यार्थियों ने सभी को आश्चर्य चकित कर दिया।
ज्ञान स्थलीय महात्मा गांधी शाखा के प्रधानाचार्य डा. मुकल सिन्हा ने भी विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचकर माडलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की। प्रदर्शनी में अनिरुद्ध, साक्षी, रेनू, खुशी, अविनेश, राजीव, तन्मय, शिवम्, जयंत आदि ने अपने-अपने माडल की आकर्षक प्रस्तुति देकर कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
स्कूल प्रधानाचार्य ऋषिकांत मिश्र ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर स्कूल के टीचर धर्मेंद्र्र, नेहा, प्रिया, रेखा, कुसुम, प्रियंका व प्रभाकर ने सहयोग किया।