फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minor tracks were repaired after 36 hours

Hardoi News: 36 घंटे बाद माइनर की पटरी कराई गई दुरुस्त

Tue, 12 Sep 2023 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Minor tracks were repaired after 36 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरावन। क्षेत्र के भरावन रजबहा पर ग्राम दुलानगर पुलिया के पास रविवार की रात माइनर पटरी कट गई थी। मंगलवार की दोपहर 36 घंटा बाद नहर विभाग के सींचपाल ने टीम के साथ पहुंचकर नहर पटरी को बंधवाया।
दुलारनगर पुलिया के माइनर की पटरी कटने और उसे दुरूस्त कराने में लगे 36 घंटा में करीब तीन किमी. तक खेतों में पानी पहुंच गया है। खेतों में पानी भरने से उर्द,बाजरा, तिल्ली,मक्का व घुईंया की फसल को नुकसान हो रहा है। नहर विभाग के मेट बाबूलाल ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी पर बैठक में हरदोई में था। सींचपाल सुरेंद्र कुमार ने बताया अमर उजाला अखबार में खबर पढ़ने के बाद जानकारी हुई। इस पर वह माइनर पटरी को लकड़ी सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भरकर लगवाने के साथ पटरी को दुरूस्त कराया गया है। इससे माइनर से पानी खेतों में जाना बंद हो गया है।
विज्ञापन

किसान सुनील, रामकुमार, रामजीवन, प्रेम, बंटीलाल, रामप्रसाद, बडक्के, नन्हक्के ने बताया कि मेट बाबूलाल को सोमवार को फोन पर सूचना दी गई थी लेकिन उन्होंने समय रहते कोई कार्रवाई व प्रयास नहीं किए। माइनर की पटरी कटी रहने से सागरगढ़ी, बंजरा, खंदरी आदि गांवों तक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed