फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minister's car, which affected the licking, death

राज्यमंत्री की गाड़ी चपेट में आया चाट वाला, मौत

Mon, 02 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 02 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Minister's car, which affected the licking, death
पत्थर से गाड़ी को तोड़ता युवक। - फोटो : amarujala

हरदोई। लखनऊ-शाहजहांपुर रोड पर नागकोठी के पास लखनऊ की ओर से आर रही लाल बत्ती कार ने ठेले वाले को टक्कर मार दी। ठेले वाले की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों शव रखकर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कार चालक नशे में धुत था। आक्रोशित भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंचे एसपी, एएसपी, सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने आर्थिक सहायता दिलाने और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद जाम खुला। कार  प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव की बताई जा रही है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी मदन्ने (35) लखनऊ चुंगी चौराहे पर चाट का ठेला लगाता था। सोमवार रात करीब 8:15 बजे वह ठेला लेकर घर लौट रहा था। लखनऊ-शाजहांपुर रोड पर नागकोठी के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने मदन्ने को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में लाल बत्ती लगी थी। हादसे के बाद चालक कार लेकर कलक्ट्रेट की ओर भागा लेकिन सिनेमा चौराहे से उसने फिर गाड़ी लखनऊ की ओर मोड़ दी। रानी कटियारी नर्सिंग होम के पास भीड़ ने सड़क घेरकर गाड़ी रोक ली और चालक को पकड़कर पीटने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया। चालक नशे में धुत था और गाड़ी से शराब की बोतल भी मिली हैं। हादसे के गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में ही भीड़ ने ईंट पत्थरों से इनोवा में तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ ने कटियारी नर्सिंग होम के सामने ठेलिया पर शव रखकर लखनऊ-शाजहांपुर पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे कुुछ ही देर में लखनऊ रोड सहित शहर की सभी मुख्य सड़कों पर जाम लग बया। शाहजहांपुर और लखनऊ की ओर से करीब एक किलोेमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी राजीव मल्होत्रा, एएसपी बीसी दुबे, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट मृत्युंजयराम, सीओ अजीत सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। एसपी ने बताया कि इनोवा प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव की है। कोतवाल के लॉकअप में बंद चालक ने अपना नाम मोहित पुत्र संत बकस निवासी ठाकुर नगरिया थाना ठाकुरगंज लखनऊ बताया है। कोतवाली में केवल चालक ही बंद था। जबकि भीड़ का कहना था कि उन लोगों ने तीन लोगों को गाड़ी में पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed