फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minister lashes out at incomplete bus stand construction, reprimands Transport Corporation officials

Hardoi News: बस अड्डे के अधूरे काम पर बिफरीं मंत्री, परिवहन निगम के जिम्मेदारों को सुनाई खरी-खरी

Wed, 05 Nov 2025 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Minister lashes out at incomplete bus stand construction, reprimands Transport Corporation officials
फोटो-33-रोडवेज बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों से नाराजगी जताते उच्च ​शिक्षा राज्यमंत
शाहाबाद। नगर में निर्माणाधीन बस अड्डे का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने जमकर नाराजगी जताई। खर्च बजट के सापेक्ष, काम कम होने की बात कहते हुए उन्होंने निगरानी में लापरवाही करने पर परिवहन निगम के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया। मंत्री के तेवर देख सकते में आए अफसरों ने 31 दिसंबर तक काम पूरा कराने का भरोसा मंत्री को दिलाया।
विज्ञापन

शाहाबाद नगर में रोडवेज बस अड्डा बनवाने की मांग लंबे समय से थी। शाहाबाद की विधायक और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के प्रयासों से बस अड्डा निर्माण का प्रस्ताव शासन ने मंजूर किया था। एक जून 2024 को निर्माण कार्य कराने के लिए 2.74 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इसके सापेक्ष दो करोड़ रुपये जारी भी किए जा चुके हैं। रजनी तिवारी के मुताबिक, निर्माण कार्य मार्च 2025 में पूरा हो जाना चाहिए था।इसके बाद भी काम अधूरा है।
विज्ञापन

बुधवार को जब औचक निरीक्षण किया गया तो भवन का ही ज्यादातर काम अधूरा था। फर्श तक नहीं बनी थी। इस पर मंत्री ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ ही मौके पर मौजूद परिवहन निगम के अधिकारियों को भी खरी खरी सुनाई। इसके बाद अधिकारियों ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि 31 दिसंबर तक काम पूरा कराकर जनवरी में इसका लोकार्पण भी करा देंगे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शाहाबाद अंकित तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed