फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minister beneficiaries credentials divide

प्रभारी मंत्री लाभार्थियों को बांटेंगे परिचय पत्र

Sat, 10 Jan 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 10 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Minister beneficiaries credentials divide

समाजवादी पेंशन योजना का जल्द ही जिले में भी शुभारंभ

विज्ञापन
होने वाला है। जिले के प्रभारी मंत्री से तिथि मिलते ही योजना के पात्रों को लाभान्वित करने को परिचय पत्र बनाने का काम तेज कर दिया गया। शुक्रवार को विकास भवन में सीडीओ ने बैठक कर समग्र ग्रामों के पांच सौ पात्रों को लाने के संबंध में अफसरों को निर्देशित किया।

प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना से जिले में 14 जनवरी को हरदोई महोत्सव के मंच से प्रभारी मंत्री अभिषेक मिश्र परिचय पत्र बांटेंगे। गुरुवार की देर शाम को डीएम को उनकी अनुमति मिल गई और अब योजना के अधूरे कार्यों को पूरा कराने की प्रक्रिया तेज हो गई।

योजना की शुरुआत समग्र ग्रामों के पांच सौ लाभार्थियों को परिचय पत्र बांटकर की जाएगी। जिसको लेेकर विकास भवन में सीडीओ आरएनएस यादव ने एक बैठक की और एसडीएम, बीडीओ और ईओ को दिशा निर्देश दिए। कहा कि समग्र ग्रामों से चयनित पांच सौ लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक सावधानी से लाया जाए और वापस गांवों तक पहुंचाया जाए।

अफसरों को जिम्मेदारियां बांटते हुए सीडीओ ने लापरवाही न होने देने की बात कही। समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कुल 10555 लाभार्थियों का डाटा एनआईसी पर फीड होना है, पर अभी तक सिर्फ 2415 लोगों का ही डाटा फीड हुआ। इस ाबत सीडीओ ने ईओ को निर्देशित करते काम जल्द पूरा कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed