{"_id":"5debf62b8ebc3e1c181dd350","slug":"mining-mafia-attack-on-revenw-team-hardoi-news-knp530772350","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन की सूचना पर पहुंची राजस्व टीम से अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर (हरदोई)। अवैध बालू खनन की सूचना पर मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिला पुल पहुंची राजस्व विभाग की टीम से खनन करने वालों ने हाथापाई कर दी। राजस्व टीम द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर ट्राली को भी खनन माफिया छुड़ा ले गए। पुलिस टीम ने मौके से एक बाइक और ट्राली पकड़ ली। राजस्व टीम में शामिल होमगार्ड ने तीन लोगों को नामजद कर 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
शुक्रवार रात 10 बजे शाहाबाद के तहसीलदार अवधेश कुमार को मझिला पुल के निकट नहर से अवैध बालू खनन की सूचना मिली। इस पर वह होमगार्ड ओमशंकर और हरिशरण के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर 20 लोग नहर से बालू खनन कर रहे थे। इस पर होमगार्ड ने ट्राली और ट्रैक्टर पकड़ लिया और थाने ले जाने का प्रयास किया।
खनन कर रहे लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। होमगार्ड ओम शंकर के मुताबिक मौके पर आदर्श मिश्रा, सरताज व तौफीक अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाकर भगा ले गए। होमगार्ड का कहना है कि किसी तरह वह लोग बचकर थाने पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई तो मझिला पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल से बाइक और ट्राली को कब्जे में ले लिया। मझिला थानाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा करने, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्राली और बाइक सीज कर दी गई है।