फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Millions of home break- theft locks

घर के ताले तोड़ लाखों की चोरी

Sat, 16 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 16 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Millions of home break- theft locks

मंसूरनगर गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर कमरे और

विज्ञापन
अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और सामान पर हाथ साफ कर दिया। तीन साल के दौरान एक ही मकान में चोरी की यह दूसरी घटना है। गृहस्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

मंसूरनगर गांव निवासी राजेश अवस्थी पुत्र स्वर्गीय श्रीकृष्ण ने बताया कि वह लोग बीती रात घर की छत पर सोए थे। सुबह उठकर नीचे आए तो कमरे का ताला टूटा और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। सेफ, अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे थे और इनका सारा समान बाहर पड़ा हुआ था।

अलमारी और बक्सों के अलावा कमरे में रखा कीमती सामान गायब था। राजेश के अनुसार, सोने के जेवरों में तीस ग्राम का हार, चार जोड़ी चूड़ी, एक जोड़ी झाले, चार अंगूठी, एक जंजीर, कुंडल, मांग बेदी, दो नाक फूल और चांदी के सामान में कमर बिछुआ, पायल बड़ी, हाथ फूल, पायल छोटी, ग्यारह चांदी के सिक्के एवं पंद्रह हजार रुपये चोर ले उड़े।

उन्होंने बताया कि चोरी गए जेवरात व नगदी मिलाकर लगभग ढाई लाख रुपये की चोरी हुई है। मकान में घुसने के लिए चोरों ने पड़ोस में पड़े खाली मकान का सहारा लिया। पहले वह उस मकान का बाहरी ताला तोड़ कर अंदर घुसे और फिर छत के सहारे पड़ोस में स्थित राजेश के मकान में उतरे।

इस तरह चोरी की एक वारदात अंजाम देने में चोरों ने पांच ताले तोड़ दिए और लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात व नगदी ले उड़े। राजेश ने बताया कि तकरीबन तीन वर्ष पहले भी इसी मकान में चोरी की वारदात हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed