फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Milk dairy got poisonous chemicals

दूध डेयरी में जहरीला केमिकल मिला

Wed, 26 Apr 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई Updated Wed, 26 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Milk dairy got poisonous chemicals
कमरे को सीज करते समय पुलिस से उलझते डेयरी संचालक। - फोटो : Amar ujala
औद्योगिक क्षेत्र की एक दूध डेयरी में बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जहरीले केमिकल के साथ 500 बोरी दूध पाउडर, 12 टिन वनस्पति बरामद किया। डेयरी के दूध का नमूना भी निगेटिव निकला। नमूना भरकर अधिकारियों ने बरामद सामग्री सीज कर दी है। जांच रिपोर्ट आने तक डेयरी के संचालक पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


संडीला के औद्योगिक क्षेत्र में अभिषेक मिश्रा की दुर्गा दुर्गा इंटरप्राइजेज नाम से दूध डेयरी है। इस डेयरी में क्षेत्र के पशुपालकों से दूध लेकर लखनऊ की एक डेयरी को भेजा जाता है। बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा और संडीला तहसील के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने डेयरी में छापेमारी की। डेयरी के दूध की जांच की गई। जिसमें उसका नमूना निगेटिव आया। अधिकारियों ने कमरों को खंगाला तो एक कमरे में करीब 70 बोतल एसिड न्यूटलाइजर केमिकल, 500 बोरी दूध पाउडर और 12 टिन वनस्पति घी रखा था।
विज्ञापन


सूचना एसडीएम संडीला एपी सिंह सिंह फोर्स के साथ डेयरी पहुंच गए। अधिकारियों ने डेयरी में मिले केमिकल, दूध पाउडर, वनस्पति के नमूने भर लिए। अधिकारी बरामद सामान एक कमरे में सील करने लगे तो डेयरी संचालक विरोध करने लगा। इस पर पुलिस ने उसे सख्ती से हटाया। इसके बाद कमरे को सील करने के साथ जांच रिपोर्ट आने तक डेयरी के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पृथम दृष्टया डेयरी में मिलावट होना पाया गया है। सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डेयरी में बरामद माल की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध में मिला रहे थे सफाई वाला केमिकल
दुर्गा इंटरप्राइजेज डेयरी में सफाई करने वाला केमिकल दूध में मिलाया जा रहा था। इस केमिकल की मिलावट वाले दूध का लगातार इस्तेमाल जानलेवा भी साबित हो सकता है। संडीला के औद्योगिक क्षेत्र स्थित दुर्गा इंटरप्राइजेज नाम दूध डेयरी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की। टीम को डेयरी में करीब 70 बोतल एसिड न्यूटलाइजर केमिकल, 500 बोरी दूध पाउडर और 12 टिन वनस्पति घी बरामद किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि एसिड न्यूटलाइजर केमिकल सफाई के काम आता है। इस केमिकल की डेयरी में कोई जरूरत नहीं होनी चाहिए।

एसिड न्यूटलाइजर धीमा जहर है। ये केमिकल शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाता है। बच्चों के लिए ज्यादा हानिकारक साबित हो सकता है। इसके अलावा दूध पाउडर और वनस्पति भी मिलना मिलावट को बल देता है। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक मिल्क एडल्ट्रेशन टेस्टर से डेयरी के दूध की जांच की गई। दूध का नमूना निगेटिव मिला है। इससे दूध में मिलावट होेने की बात को प्रथम दृष्टया सही पाई गई। वर्मा ने बताया कि संडीला क्षेत्र में करीब 7 दूध डेयरियां संचालित हैं। इन डेरियों के साथ दूधियों के दूध की जांच के लिए भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को कुछ दूधियों का दूध भी निगेटिव मिला। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।


बच्चों के लिए बहुत ही घातक है एसिड न्यूटलाइजर
संडीला। दूध डेयरी में मिला एसिड न्यूटलाइजर शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने बताया कि ये केमिकल धीमा जहर है। इसके सेवन से आंत और फेफड़ों में घाव हो जाते हैं। लंबे समय तक इसके सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती हैं। बच्चों के शरीर में एक बार में पांच एमएल से अधिक मात्रा पहुंच जाए तो उनकी मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed