फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Middle-aged man injured in attack with sharp weapons dies

Hardoi News: धारदार हथियारों के हमले से घायल अधेड़ की मौत

Wed, 13 Nov 2024 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured in attack with sharp weapons dies
बेहटागोकुल। थाना क्षेत्र के आटदानपुर गांव में मंगलवार को धारदार हथियार के वार से घायल अधेड़ की बुधवार को लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। लखनऊ में ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पिटाई और धारदार हमले के आरोप में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें गैरइरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। घटना के पीछे एक साल पहले हुए झगड़े की रंजिश है। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

आटदानपुर निवासी दिनेश प्रताप सिंह (50) खेती करते थे। मंगलवार को दिन में नौ बजे गांव में ही श्रीकांत की दुकान पर दिनेश चाय की पत्ती और चीनी लेने गए थे। वहां से वापस घर जाते समय पड़ोसी अरुणेश उर्फ टिंकू उनके पुत्र अभिषेक और गांव के ही राजेश्वर ने घेर लिया। लाठी, फावड़े और चाकू से दिनेश पर हमला कर दिया। गंंभीर रूप से घायल दिनेश को मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया। यहां हालत बिगड़ने पर बुधवार सुबह चार बजे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दिनेश की मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भाई मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी टिंकू ने एक साल पहले शराब के नशे में गाली गलौज की थी। इस पर मोहन ने एतराज किया तो मारपीट हुई थी, लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी थी। उक्त घटना को लेकर ही आरोपी रंजिश मानते थे। परिवार में पत्नी कुंती उर्फ गुड्डी एक पुत्र और दो पुत्री हैं। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि मृतक के भाई पवन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार रात ही जानलेवा हमले की रिपोर्ट तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही गैरइरादतन हत्या की धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed