{"_id":"6660a3859e15f690f3026484","slug":"middle-aged-man-dies-after-being-buried-under-debris-after-neighbors-wall-collapses-during-storm-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115395-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आंधी बारिश में पड़ोसी की दीवार गिरने से मलबे मेें दबकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आंधी बारिश में पड़ोसी की दीवार गिरने से मलबे मेें दबकर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
माधौगंज। माधौगंज थाना क्षेत्र के कौड़ियापुर में आंधी और बारिश के दौरान पड़ोसी की दीवार गिरने से मलबे में दबे अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
माधौगंज थाना क्षेत्र के कौड़ियापुर मजरा शुक्लापुर भगत निवासी सुरेश पाल (52) खेती करते थे। बुधवार की सुबह लगभग सात बजे मकान के बाहर छप्पर के नीचे परिवार के साथ ही चाय पी रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी आई और पानी बरसने लगा। परिवार के अन्य सदस्य तो अंदर चले गए, लेकिन दौड़कर अंदर जाते समय सुरेश पाल पर पड़ोस में रहने वाले शिव शंकर की दूसरी मंजिल की दीवार पलट गई।
इसके कारण सुरेश मलबे में दब गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सुरेश पाल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. सत्यानंद ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी गंगा देवी और तीन पुत्र हैं। थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
माधौगंज के रुद्दीखेड़ा में बुधवार सुबह आंधी के दौरान एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज का गेट पलट गया। इसकी चपेट में आकर मझेरिया निवासी मिश्रीलाल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए।
हरदोई। गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को आंधी व हल्की बारिश के बावजूद तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं रहा। तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। इससे लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे।
बुधवार की अल सुबह आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज आंधी आई और हल्की बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जागी थी, मगर कुछ देर बाद ही आसमान साफ हो गया। पूरे दिन धूप रही। इससे लोग सूर्य की तपिश से परेशान रहे। इसके साथ ही छह किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आर्द्रता 78 और शाम को 48 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार गुरुवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलने की संभावना है।