फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Middle-aged man died after being hit by an unidentified vehicle; he was on his way to his sister's house.

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी अधेड़ की मौत, जा रहा था बहन के घर

Thu, 03 Sep 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man died after being hit by an unidentified vehicle; he was on his way to his sister's house.
फोटो-28-भारत। फाइल फोटो
बेनीगंज। बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर भुड़हरिया भट्ठे के पास बुधवार सुबह मिले अधेड़ के शव की पहचान हो गई है। सोशल मीडिया पर शव की फोटो देख टड़ियावां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी परिजन कोतवाली पहुंचे। शव की पहचान हो जाने के बाद बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। अब तक की जांच में किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थानाक्षेत्र के पहाड़पुर निवासी भारत (55) खेती करते थे। उनका बड़ा बेटा कमलू प्रतापनगर में स्थित एक प्लाईवुड फैैक्टरी में ट्रैक्टर चालक है। मंगलवार को भारत अपने बेटे से मिलने गए थे। बुधवार की शाम छह बजे कमलू ने उन्हें 100 रुपये देकर घर जाने के लिए ऑटो पर बैठाया था। प्रतापनगर पहुंचने पर भारत ऑटो से उतर गए। इसके बाद पैदल ही वह अपनी बहन रोशनी के गांव अटरा जा रहे थे। भुड़हरिया ईंट भट्ठे के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

अंधेरा होने की वजह से किसी को घटना का पता नहीं चला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर शव की फोटो प्रसारित की। इसके बाद बृहस्पतिवार काे परिजन पहले बेनीगंज कोतवाली और फिर मोर्चरी पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी रामवती, तीन पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed