फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mid - day meal funds soon be

मिड-डे मील की धनराशि, मानदेय शीघ्र दिया जाए

Mon, 16 Mar 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 16 Mar 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mid - day meal funds soon be

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को हुई

विज्ञापन
बैठक में स्कूलों को छह माह से कनवर्जन कास्ट की धनराशि न देने और रसोइयों के मानदेय न निर्गत करने पर रोष व्यक्त किया गया और धनराशि को तत्काल जारी करने की मांग की गई।

मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने टीचरों की मांगों के संबंध में कहा कि टीचरों को फरवरी माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। जिले के विद्यालयों को अक्तूबर 14 से मिड-डे मील योजना के तहत अभी तक कनवर्जन कास्ट मुहैया नहीं कराई गई है।

इसके साथ ही अक्तूबर से ही रसोइयों को मानदेय भी नहीं दिया गया है। इसके साथ ही वर्ष 13-14 व 14-15 की लेखा पर्ची नहीं दी गई। टीचरों का लंबित एरियर भी नहीं दिया गया। बैठक में कहा गया कि एमडीएम में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ाई जाए, प्राथमिक विद्यालयों के सहायक टीचरों की पदोन्नति मार्च 14 के वेतन में लगाया जाए।

इसके अलावा एक अप्रैल 05 के बाद नियुक्त अध्यापकों की पेंशन कटौती शीघ्र प्रारंभ कराई जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि टीचरों की समस्याओं के संबंध में बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर समस्याओं का निदान कराया जाएगा।

इस मौके पर एमपी सिंह, आलोक मिश्र, गिरीश दीक्षित, अनूप दीक्षित, आशीष दीक्षित, सुन्नू सिंह, जय प्रकाश, अश्वनी सिंह, विनोद सिंह, अनवारूल हक, पुष्पेंद्र शुक्ला, श्रीकांत अवस्थी और आशीष मिश्र आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed