फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mholia is organically in the route march

महोलिया में बवाल होने पर हुआ रूट मार्च

Wed, 02 Dec 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Wed, 02 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mholia is organically in the route march

विज्ञापन

हरदोई। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीसरे दौर में हुए मतदान में विकास खंड बावन की पोलिंग महोलिया शिवपार में दो पक्षों ने जमकर उपद्रव किया था जिसको लेकर अब प्रधान पद के चुनाव से पहले पुलिस ने महोलिया शिवपार में रूट मार्च शुरू कर दिया। बुधवार को कोतवाल के निर्देशन में पुलिस व पीएसी के जवानों ने रूट मार्च निकाल कर आम जनमानस की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। हालांकि अराजकता के बाद आयोग ने महोलिया शिवपार बूथ समाप्त कर दिया है।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मतदान में तो प्रत्येक चरण में बवाल हुआ था लेकिन प्रधान पद के अभी तक हुए दो चरणों में काफी शांतिपूर्ण ढंग से वोट डाले गए। एक दो स्थानों पर मामूली हिंसा के अतिरिक्त कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसी तरह अब तीसरे चरण के मतदान को निपटाने के लिए प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी। तीसरे चरण में सदर तहसील के अंतर्गत बावन, हरियावां, सुरसा, टड़ियावां और अहिरोरी में मतदान होगा। जहां पर तमाम बूथ काफी संवेदनशील हैं। ज्ञात हो कि बीडीसी व डीडीसी के मतदान में शहर से सटी महोलिया शिवपार बूथ पर काफी हंगामा हुआ था। फ र्जी वोटिंग के आरोप में दो पक्ष आमने सामने आ गए थे और जमकर लाठी डंडे और्र इंट पत्थर चले थे, जिसमें एक दर्जन लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोलिया शिवपार में हो चुके बवाल को लेकर ही अब प्रशासन व पुलिस ने तीसरे चरण का मतदान भी शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारी कर ली है। ऐसे में ही बुधवार को देहात कोतवाली के कोतवाल नरेश चंद्र जौहरी के निर्देशन में पुलिस अधिकारी व सिपाही के अतिरिक्त पीएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। ओवर ब्रिज से लेकर फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस ने बाईपास और देहात कोतवाली तक मार्च पास्ट किया और लोगों कोे सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वैसे पूर्व में मतदान के दिन बवाल को लेकर निर्वाचन आयोग ने महोलिया शिवपार का बूथ समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed