{"_id":"56eee99a4f1c1bcc26f152c0","slug":"mgnrega-workers-can-not-find-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों को नहीं मिल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों को नहीं मिल रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में मानव दिवसों के सृजन की प्रगति नहीं बढ़ी है। मानव दिवस कम सृजित होने से जनपद में मनरेगा ठिठकी सी नजर आ रही है। हालांकि अधिकारियों ने मानव दिवसों का सृजन करने के लिए काफी प्रयास किया है लेकिन सृजन कार्य अपेक्षा अनुरूप नहीं हुआ। विकास खंड स्तर से भी मजदूरों काम देने में लापरवाही की गई। जिस वजह से प्रगति बेहतर नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जनपद में वित्तीय वर्ष के दौरान 5409536 मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया गया, लेकिन अब वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में कुछ ही दिन रह गए हैं जिसमें भी होली के त्योेहार के चलते काम प्रभावित रहेगा। ऐसे में 19 मार्च तक अभी 4475619 मानव दिवस ही सृजित हो सके।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले ग्राम्य विकास आयुक्त कामरान रिजवी ने शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रतिदिन 62173 मानव दिवस का सृजन करने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बाद भी एक दिन में 52285 मानव दिवसों का ही सृजन हुआ। विकास खंड स्तर से भी मनरेगा के कार्य के प्रति रुचि नहीं दिखाई जा रही है। ऐसी स्थिति में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ग्राम स्तर पर कार्य शुरू करवाकर मानव दिवस सृजित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन