फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Message started coming, connection changed to postpaid

Hardoi News: आने लगा संदेश, पोस्टपेड में बदल गया कनेक्शन

Sat, 09 May 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Message started coming, connection changed to postpaid
हरदोई। जिले के 76 हजार उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उनके बिजली कनेक्शन को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदल दिया गया है। मोबाइल पर कनेक्शन को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलने के मैसेज आने शुरू हो गए हैं। अब उपभोक्ताओं को रिचार्ज के स्थान पर एक साथ बिल जमा करना होगा।
विज्ञापन

जिले में छह लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से एक लाख उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उनको पोस्टपेड के स्थान पर प्रीपेड कर दिया गया था। इससे रिचार्ज न कराने पर बिजली काट दी जा रही थी। जिले में 76 हजार उपभोक्ताओं में निगेटिव बैलेंस पर 47 हजार उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई थी उनके रिचार्ज करने पर आपूर्ति बहाल हुई थी। प्रीपेड मीटर का विरोध होने पर शासन से सभी मीटर को पुन: पोस्टपेड में बदलने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस पर सभी प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और उसका मैसेज उपभोक्ताओं के पास पहुंचने लगे हैं। अब उपभोक्ताओं को रिचार्ज के स्थान पर माह में एक बार निर्धारित तिथि तक बिल जमा करना होगा। निर्धारित तिथि बीतने के सात दिन बाद भी उपभोक्ता बिल जमा नहीं करेगा तो उसकी बिजली कट जाएगी। अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड अमितराज चित्रवंशी ने बताया कि प्री पेड को पोस्टपेड में बदल दिया गया है। उपभोक्ता निर्धारित तिथि तक बिल अवश्य जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed