फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Meritorious students honored at the induction ceremony

Hardoi News: दीक्षारंभ समारोह में मेधावियों का सम्मान

Wed, 15 Jul 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored at the induction ceremony
फाेटो- 39- जीडीसी में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत व सम्मानित विद्यार्थी। स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन

आईआईटी-जैम उत्तीर्ण छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में बुधवार को नवप्रवेशित छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही गत वर्ष विभागीय परिषद के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आईआईटी-जैम उत्तीर्ण छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।




दीक्षारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और महाविद्यालय प्राचार्य निखिलेश शरण ने नवप्रवेशित छात्राओं को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जय भगवान सिंह ने विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। डॉ. दिलप्रीत कौर ने पाठ्यक्रम, समितियों व उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी। वहीं डॉ. मंजू यादव और डॉ. अमलेश यादव ने विषयवार अध्ययन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान और शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित क्विज, निबंध, पोस्टर, पावर प्वाइंट प्रस्तुति और व्याख्यान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही बीएससी अंतिम वर्ष की छात्राएं दीप्ति वर्मा, शक्ति दीक्षित, वैष्णवी द्विवेदी और अपर्णा तिवारी को आईआईटी-जैम परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संचालन सौम्या व शालू सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. बीएम यादव, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. सुमन यादव, डॉ. शिवम मौर्य, डॉ. गुलशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed