{"_id":"6640f8006d733c46400e1f91","slug":"mercury-rose-five-degrees-strong-winds-troubled-hardoi-news-c-213-1-hra1002-114453-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पांच डिग्री चढ़ा पारा, तेज हवाओं ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पांच डिग्री चढ़ा पारा, तेज हवाओं ने किया परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रविवार को पूरे दिन तेज धूप के साथ धूल भरी गर्म हवाएं चलती रहीं। तेज धूप के कारण पारा पांच डिग्री बढ़ गया। इससे लोग गर्मी से बेहाल रहे।
रविवार की सुबह की शुरूआत तेज धूप से हुई। तेज धूप के साथ पूरे दिन आठ किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। पुरवा हवा के कारण सुबह आर्द्रता 77 प्रतिशत तक पहुंच गई और शाम को आर्द्रता 53 प्रतिशत रिकार्ड की गई। पुरवा हवा के कारण उमस से भी लोग परेशान रहे। तेज धूप से बचने के लिए लोगों ने शीतल पेय पदार्थों का सहारा लिया।
वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो शनिवार से पांच डिग्री अधिक रहा।
न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। बादल छाए रहने से उमस भी बढ़ेगी।