फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mercury reaches 41 degrees, people upset

आग के गोले की तरह फिर 41 डिग्री पर चमका सूरज

Sat, 23 May 2020 08:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 41 degrees, people upset
फोटो-7-सिनेमा रोड पर धूप में छाता लगाकर जातीं युवतियां। संवाद - फोटो : HARDOI
सूरज के तेवर शनिवार को भी गर्म रहे। सूरज आग के गोले की तरह चमकता नजर आया। गर्मी से लोग बेहाल दिखे।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक ने रविवार व सोमवार को भी तपिश और अधिक होने के आसार जताए हैं।
गर्म हवाओं के थपेड़ों ने भी लोगों को बेहाल करने में कोई कमी नहीं रखी। तेज धूप से पैदल चलने वाले लोग सहम गए तो दोपहिया वाहन चालक भी गर्म थपेड़ों से ठिठकने को मजबूर हो गए।
दोपहर बाद बढ़ी उमस व भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस दिन अधिकतम तापमान 41 तथा न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बताया कि उमस व तपिश से लोग खासे परेशान नजर आए। उन्होंने संभावना व्यक्त की कि रविवार को 43 डिग्री और सोमवार को तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed