फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mercury is stuck at 44 , Tadpe people

पारा 44 पर अटका, तड़पे लोग

Tue, 26 May 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 26 May 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Mercury is stuck at 44 , Tadpe people

44 डिग्री पारे के कहर और लू के थपेड़ों से आम जनमानस

विज्ञापन
बेहाल हो उठा। रविवार के बाद सोमवार को गर्म हवाओं के चलते दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और जो लोग दोपहिया वाहनों पर निकले भी तो उनके चेहरे पर कपड़ा बंधा था। गर्मी के चलते पशु पक्षी भी बेहाल नजर आए।

सोमवार को न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 44 डिग्री दर्ज किया गया। ज्ञात हो कि रविवार की रात आई आंधी के बावजूद लोगोें को गर्मी से राहत नहीं मिली। पुरवइया चलने से कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे रहे हैं, वहीं गर्म हवा चलने के कारण लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

सोमवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे, पर बाद में तेज धूप निकल आई। दोपहर के 12 बजे धूप की तपिश व गर्म हवाओं से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं पशु-पक्षी भी पेड़ाें के इर्द गिर्द नजर आए। शाम करीब 3 बजे आसमान में धुंध छाई रही, पर गर्मी के तेवर कम नहीं हुए।

इस बाबत मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि दो दिनों से तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर ही अटका है। इसके ऊपर जाने की प्रबल संभावना है। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed