फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mercury crosses 44 , suffering from heat

पारा 44 पार, तपिश-लू के थपेड़ों से बेहाल

Wed, 10 Jun 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 10 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 44 , suffering from heat

धूप की तपिश और लू के थपेड़ों से आम जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
हो रहा है। आलम यह है सुबह से ही धूप में निकलना दूभर हो रहा। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मंगलवार को न्यूनतम पारा दो डिग्री चढ़कर 31 पर पहुुंच गया, वहीं अधिकतम पारा 44.3 डिग्री सेेल्सियस दर्ज किया गया।
 
ज्ञात हो कि विगत पांच सालों से मौसम बिगड़ता जा रहा है। एक ओर जहां तापमान बढ़ रहा है, वहीं बारिश कम होती जा रही। इसको लेकर मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर प्र्रसाद भी चिंतित है। उनका कहना है कि मौसम का यह बदलाव अच्छे संकेत नहीं दे रहा।

लगातार पेड़ों का कटान व वायु प्रदूषण इसकी प्रमुख वजह मानी जा रही है। फिलहाल एक सप्ताह से लगातार चढ़ रहे पारे ने लोगों को घरों से निकलना दूभर कर दिया। उधर, डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि मौसम के बदलाव को देखते ही सड़क किनारे पौधरोपण जरूरी है।

इस संबंध में उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वह सड़क के किनारे पौधे लगवाएं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम प्रधान को सौंपे, जिससे पेड़ बड़े होकर लोगों को छाया दे सके इससे चढ़ते तापमान में गिरावट आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed