{"_id":"69f22e3cabdc54585a06c7f0","slug":"mentally-ill-youth-hanged-himself-to-death-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148875-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मानसिक बीमार युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मानसिक बीमार युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। साथ ही नशे का आदी था।
मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा निवासी रामकृष्ण का पुत्र अमित वर्मा (30) मौरंग के ट्रक पर मजदूरी करता था। भाई विजय ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था। आए दिन घर से भाग जाता था। बुधवार की सुबह भी वह मोहल्ले में इधर-उधर दौड़ रहा था। परिजन ने काफी मुश्किल से समझाकर उसे घर भेजा।
सुबह करीब 7:45 बजे वह कमरे में कुंडी लगाकर सो गया। विजय ने बताया कि वह भी अपनी परचून की दुकान पर चला गया। 15 मिनट बाद जब उसने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो अमित अंगौछे से फंदे पर लटका था।
विज्ञापन
परिजन ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में कुंडी तोड़कर परिजन कमरे में पहुंचे और उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।