{"_id":"68e15237d928e469a50b2465","slug":"mentally-ill-middle-aged-man-commits-suicide-by-hanging-hardoi-news-c-213-1-hra1006-138357-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मानसिक रूप से बीमार अधेड़ ने फंदा लगा कर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मानसिक रूप से बीमार अधेड़ ने फंदा लगा कर की खुदकुशी
विज्ञापन
फोटो-19- रामपाल। स्रोत: परिजन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के थोक खाला निवासी अधेड़ ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। भराव गांव के पास शनिवार सुबह उसका शव आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
थोक खाला निवासी रामपाल (55) खेती करते थे। उनके गांव से दो किलोमीटर दूर भराव गांव स्थित है। पत्नी राम देवी के मुताबिक, राम पाल तीन सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार बरेली के एक अस्पताल में कराया जा रहा था। शुक्रवार शाम रामपाल बिना कुछ बताए घर से चले गए थे। रात तक वापस न आने पर उनकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
शनिवार सुबह अमरावा-भराव मार्ग पर भराव गांव के पास जोगिंदर के बाग में उनका शव गमछे के फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने शव देखकर जानकारी परिजनों को दी। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए। परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।