फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Memo to the problems of the village of villagers

गांव की समस्याओं के लिए ग्रामीणों का ज्ञापन

Wed, 03 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 03 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Memo to the problems of the village of villagers

बदहाली पर आंसू बहा रहे गांव को देखकर हरियावां के

विज्ञापन
ग्राम आटदानपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंप कर गांव में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है।

इस दौरान ग्रामीण हरिकिशन पाल ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने से पूर्व कहा कि अव्यवस्थाओं से पटे गांव को देखकर गांव के बाशिंदे आजिज आ चुके हैं। गांव में अब तक कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। यहां तक कि गांव में सफाई कार्य तक नहीं होता है।

प्रधान की सांठगांठ के चलते सफाई कर्मी गांव में आते ही नहीं हैं, जिससे गांव के अंदर गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में पेयजल की समस्या सबसे ज्यादा है। कहा कि हैंडपंप खराब पड़े हैं, तो कुआें की सफाई नहीं कराई जा सकी है।

कहा कि मनुष्य ही नहीं जानवर भी पेयजल के संकट से जूझ रहे हैं। तालाब व पोखर सूखे होने के कारण जानवरों तक की प्यास नहीं बुझ पा रही है। ग्रामीणों ने ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर गांव की बदहाल स्थिति बताई और जांच कराकर विकास कार्य करवाए जाने की मांग की।

इस मौके पर खुशीराम, राजपाल, रामचंद्र, छोटेलाल, अखिलेश, रामनिवास और विजेंद्र कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed