फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mela

इस बार मौसम से लखपेड़ा मेला मंदा

Sun, 23 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
mela
सांडी। कस्बे के लखपेड़ा में दो साल बाद लगे प्रसिद्ध पशु मेले में मवेशियों की संख्या न के बराबर है। ऊपर से मौसम भी खराब है। खरीद मंदी होने से तमाम राज्यों से आए कारोबारियों में मायूसी है।
विज्ञापन

कस्बा के सांडी तिराहा स्थित प्रसिद्ध लखपेड़ा और आदमपुर के ब्रह्मावर्त में हर साल में 15 दिन पशु मेला लगता है। जिसमें करीब 10 हजार मवेशी क्रय-विक्रय के लिए लाए जाते थे। दो साल से कोरोना के चलते मेला नहीं लग सका है। इस बार प्रबंधक भयन्नू ने 17 जनवरी से मेले की शुरुआत की। जो इस बार सिर्फ लखपेड़ा में हो रहा है लेकिन मेला शुरू होने के बाद से मौसम खराब है। पहले सर्दी फिर बारिश से यहां मवेशी लेकर आए व्यापारियों को मायूस होना पड़ रहा है। इस बार मवेशियों की तादात भी बेहद कम है। अभी तक करीब तीन सौ घोड़े, खच्चर और टट्टू व करीब दौ सौ भैंस ही बिक्री के लिए आई हैं।
विज्ञापन

कस्बा के लोगों का कहना है कि जब अधिक संख्या में यहां मवेशी आते थे तो क्षेत्रीय लोगों को रोजगार भी मिल जाता था। बताया इस बार भी महाराष्ट्र, राजस्थान, मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, मथुरा से व्यापारी आए हैं। मवेशी व्यापारी विन्नानी, चुनमुन, राजवीर, नन्हूमल का कहना है कि मौसम सही हो तो मवेशियों के क्रय विक्रय की संख्या बढ़ेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed