फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mega block the wheels of the train stopped for five hours

मेगा ब्लाक से पांच घंटे थमे ट्रेनों के पहिये

Wed, 04 Feb 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 04 Feb 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mega block the wheels of the train stopped for five hours

पटरियों के गार्डर बदलने और मरम्मत करने को लेकर

विज्ञापन
रेलवे ने मंगलवार को मेगा ब्लाक लगाया। डाउन रूट पर शाहाबाद व रोजा के बीच में कहेलिया के पास पुलिया के गार्डर बदलने को पांच घंटे का ब्लाक किया, जिससे डाउन रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।

राज्यरानी का रूट डायवर्ट कर वाया सीतापुर होकर लखनऊ भेजा गया, वहीं पैसेंजर भी हरदोई से चली, जबकि अन्य ट्रेनों पर भी असर पड़ा। हरदोई से रोजा के बीच डाउन रूट पर कहेलिया के पास पुलिया की पटरियों के गार्डर  और स्लीपर डिस्क में कमियों से उनको बदला गया।

डाउन रूट पर हुए कार्य के चलते रेलवे ने तकरीबन पांच घंटे का मेगा ब्लाक किया। जिससे यातायात प्रभावित रहा। मंगलवार को ब्लाक सुबह 9:50 बजे से दोपहर के 14:50 बजे तक लगाया गया। ऐसे में इस दौरान आने वाली ट्रेन संख्या 22454 राज्यरानी इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट की शाहजहांपुर से सीतापुर होते हुए बालामऊ से लखनऊ की ओर  रवाना किया गया।

बरेली से इलाहाबाद के बीच चलने वाली 378 पैसेंजर बरेली से हरदोई के बीच निरस्त रही, पर हरदोई से वापस लखनऊ की ओर रवाना की गई। इसी तरह से बरेली से शक्तिनगर जाने वाली 4370 त्रिवेणी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से बरेली से चली।

त्रिवेणी एक्सप्रेस 12 बजे बरेली से चलती है, पर मंगलवार को डेढ़ बजे चली। रूट पर आने वाली 13033 हिमगिरी एक्सप्रेस, 13152 सियालदह एक्सप्रेस, 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस तथा 15910 गुवाहाटी एक्सप्रेस को बीच रास्ते में दो घंटे तक रोके रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed