फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Medicines are writing tearing posters of TB awareness

दवा जलाने वाली सीएचसी में पोस्टर पर लिखी जा रही दवाएं

Wed, 20 Oct 2021 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Medicines are writing tearing posters of TB awareness
फोटो-6- पोस्टर के पीछे ओपीडी का पर्चा बनाता हरियावां सीएचसी का वार्ड ब्वाय। संवाद - फोटो : HARDOI
हरियावां। दवाएं फेंकने तो कभी दवाओं को जलाने के लिए चर्चाओं में घिरी सीएचसी में ओपीडी के पर्चों का स्टॉक खत्म हो गया है। पर्चे खत्म हुए तो जिम्मेदारों ने क्षय रोग कार्यक्रम के लिए आए पोस्टर फाड़कर पीछे की ओर दवाएं लिखना शुरू कर दिया। सीएचसी में अव्यवस्था को लेकर खासी चर्चा रही।
विज्ञापन

हरियावां सीएचसी का निजाम थोड़े-थोड़े अंतराल पर अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में बना रहता है। बात कुछ दिन पहले की है। यहां रोगियों को बांटने के लिए आईं दवाओं को कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया था। अखबार में खबर छपी और हंगामा हुआ तो अगले रोग स्टॉक में रखा सैनिटाइजर छिडक़र कूड़े में पड़ी दवाओं को जला दिया गया। मामला काफी तूल पकड़ा, लेकिन इसमें कुछ खास नहीं हो सका।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचसी का प्रबंधन फिर एक खास वजह से चर्चा में आ गया। बुधवार को यहां दवा लेने आए रोगी जब चिकित्सक के पास पहुंचे तो हाल जानने के बाद चिकित्सकों ने दवा लिखकर एक लाल रंग का हल्का सा कागज थमा दिया। मरीजों ने गौर से देखा तो पता चला कि यह लाल कागज क्षय रोग की रोकथाम के लिए आए पोस्टर का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पोस्टर जागरुकता के लिए गांवों में भेजे जाने थे। रोगियों ने इन लाल कागज के टुकड़ों पर दवा लिखे जाने पर ऐतराज जताया तो चिकित्सकों ने ओपीडी पर्चों का स्टॉक खत्म होने का हवाला दिया और ऐसे ही काम चला लेने की सलाह की।

चिकित्सकों ने समझाया तो रोगी भी एक रुपये का निर्धारित शुल्क चुका कर पोस्टर के फटे हिस्से/लाल कागज के टुकड़े पर लिखे गए प्रेस्क्रिप्शन (पर्चे पर लिखी दवाएं) को लेकर चले गए। यह मामला आस पास चर्चा में रहा। रोगियों व तीमारदारों ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। सीएचसी अधीक्षक अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि पर्चे समाप्त हो गए हैं, जिसके चलते सादे कागज पर दवा लिख कर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed