{"_id":"652980e2b2a661893e013fc8","slug":"medicines-are-being-protected-from-dampness-and-thermocol-in-the-main-drug-store-hardoi-news-c-213-1-hra1003-5015-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मुख्य औषधि भंडार में सीलन, थर्माकोल से बचा रहे दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मुख्य औषधि भंडार में सीलन, थर्माकोल से बचा रहे दवाइयां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में अभी दो दिन पहले आरएल की बोतलों में फंगस पाया गया। इसके बाद दवाओं के रखरखाव की पड़ताल की। कहीं स्टोर में ताला लगा मिला, तो कहीं दवाओं को सीलन से बचाने के लिए थर्माकोल का प्रयोग होता मिला। पेश है एक रिपोर्ट-
दृश्य एक
समय- 12.00 बजे
फोटो-06
मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला महिला अस्पताल मेंं तीसरी मंजिल पर दवा स्टोर कक्ष है। शुुक्रवार को यहां पर स्टोर कक्ष में ताला लगा मिला। इस विषय में जानकारी करने पर कार्यवाहक सीएमएस ने बताया कि दवा स्टोर के प्रभारी फार्मासिस्ट शुक्रवार को अवकाश पर हैं। इस कारण स्टोर कक्ष में ताला लगा हुआ है।
दृश्य - दो
फोटो- 07
संमय - 12.30
दूसरी तस्वीर मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल के औषधि भंडार कक्ष की है। यह औषधि भंडार गन्ना नेत्र चिकित्सालय के भवन में है। यहां पर कमरों में सीलन तो देखने को मिली, लेकिन यहां पर तैनात स्टाफ ने दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए दवा के गत्ता के नीचे फर्श पर पहले थर्माकोल को लगा रखा है। जिससे दवाओं में सीलन न पहुंचे। ड्यूटी पर फार्मासिस्ट मौजूद मिले।
विज्ञापन
वर्जन
औषधि कक्ष में सभी दवाएं सुरक्षा मानक के अनुसार रखी जा रहीं हैं। अगर कहीं कोई कमी है तो उसे दूर कराया जाएगा। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को ग्लूकोज की बोतल चेक करने के बाद ही मरीज को लगाने के लिए निर्देशित किया गया है।
डॉ .जेके वर्मा
सीएमएस