फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Medical beaten by the soldiers

चिकित्साधिकारी को सिपाही ने पीटा

Tue, 28 Apr 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 28 Apr 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Medical beaten by the soldiers

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाई की आंख दिखाने आए

विज्ञापन
एक सिपाही ने लेट होने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने आपत्ति जताई तो उसने उनका कालर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। मामला तूल पकड़ते देख थाना पुलिस को सूचना दी गई।

कुछ ही देर में थाना इंचार्ज दीनानाथ मिश्र अस्पताल पहुंचे और आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज की। थाना इंचार्ज ने बताया कि सिपाही बदायूं जिले के बिसौली मेें तैनात है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव बरंडारी निवासी बसरुद्दीन का गांव में कुछ विवाद हो गया था जिससे उसकी आंख में चोट आ गई थी। वह सोमवार को छुट्टी पर घर आए अपने भाई सरफुद्दीन के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए थे। आरोप है कि स्वास्थ्य केेंद्र पर भीड़ होने पर सरफुद्दीन ने चिकित्सक से पहले बसरुद्दीन को देखने की बात कही, जिस पर उन्होंने कुछ देर रूकने को कहा।

आरोप है कि इसी बात को लेकर सरफु द्दीन स्वास्थ्य कर्मियों से गाली गलौज करते हुए हंगामा करने लगे। तेज आवाजें सुन प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जावेद कमरे से बाहर आए और उन्होंने हंगामा कर रहे युवक से आपत्ति जताई तो उसने प्रभारी चिकित्साधिकारी का कालर पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया।

इस पर अस्पताल में मौजूद चिकित्सक व कर्मियों ने जैसे तैसे प्रभारी चिकित्साधिकारी को अलग थलग किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज स्वास्थ्य केंद्र आए और उन्होंने आरोपी सरफुद्दीन को पकड़कर कोतवाली ले गए। थाना इंचार्ज ने बताया कि आरोपी नशे में है और अपने को बदायूं जिले के बिसौली थाने में सिपाही के पद पर तैनात बता रहा है। इसकी जांच की जा रही है।

बताया कि फिलहाल चिकित्सक की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। उधर, आरोपी सिपाही का कहना था कि उसके भाई की आंख में काफी दर्द था, जिसके लिए उन्होंने डॉक्टर से जल्दी देखने को कहा। चिकित्सक ने बात नहीं सुनी तो विरोध किया जिस पर विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed