फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mechanic dies of burn injuries due to electric shock, family members block road with body

Hardoi News: करंट लगने से मिस्त्री की झुलसकर मौत, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Sat, 24 Jan 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mechanic dies of burn injuries due to electric shock, family members block road with body
फोटो-18- बिलग्राम रोड पर  जाम लगाए महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद
हरदेाई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कसरावां पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एलटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से मिस्त्री को करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलस जाने पर परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने यहां से शव ले जाकर बिलग्राम हरदोई मार्ग पर रख दिया। कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। शहर कोतवाल के समझाने के बाद परिजन माने।
विज्ञापन

शहर के मोमिनाबाद निवासी जुबैर (26) इंजन मिस्त्री थे। बड़े भाई जुनैद ने बताया कि जुबैर की दुकान लखनऊ चुंगी के पास है। वह ज्यादातर बड़े वाहनों के इंजन बनाते थे। इसमें इस्तेमाल होने वाला सामान खरीदने के लिए वह अक्सर बिलग्राम मार्ग पर एक कंपनी के सर्विस सेंटर जाते थे। शनिवार सुबह जुबैर इंजन का सामान लेने के लिए सर्विस सेंटर गए थे। सर्विस सेंटर के सामने से बिजली की एलटी लाइन निकली है। लाइन का एक तार टूटकर लटक रहा था।
विज्ञापन

जुबैर ने बाइक खड़ी की और वह सेंटर की ओर जाने लगे। इस दौरान उनका हाथ तार से टकरा गया। उन्हें करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। सेंटर पर काम करने वाले संजय उर्फ सूर्या ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन जुबैर को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। सड़क पर शव रख कर परिजन पावर कॉरपोरेशन के लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजन शांत हुए। शव को सड़क से हटवाया गया। जुबैर के परिवार में पत्नी बेबीनाज, तीन पुत्री और दो पुत्र हैं। कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



अगर समय रहते आ जाते बिजली कर्मचारी तो बच जाती जुबैर की जान
घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र की बिजली गुरगुज्जा पावर हाउस से जुड़ी है। तार टूटा देखकर सर्विस सेंटर के कर्मचारी ने पावर हाउस में फोन करके सूचना दी थी लेकिन फौरन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद जुबैर को करंट लगने की सूचना बिजली कर्मचारियों को दी गई। फिर फौरन कर्मचारी मौके पर आए और तार जोड़कर चले गए।

फोटो-18- बिलग्राम रोड पर  जाम लगाए महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो-18- बिलग्राम रोड पर  जाम लगाए महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो-18- बिलग्राम रोड पर  जाम लगाए महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो-18- बिलग्राम रोड पर  जाम लगाए महिलाओं को समझाते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed