फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mechanic arrested with stolen jewelry.

Hardoi News: चोरी के जेवरों समेत मैकेनिक गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mechanic arrested with stolen jewelry.
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के मरसा गांव में वाशिंग मशीन सही करने आए मैकेनिक ने घर से नकदी जेवर चोरी कर लिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी के जेवर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सर्रा निवासी टेलर ने पुलिस में शिकायत की थी। बताया कि बीते 21 जून की रात कासिमपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर निवासी तौशिक अली उसके घर आया था। तौसिफ मैकेनिक है और टेलर ने उसे वाशिंग मशीन सही करने के लिए बुलाया था। टेलर का दावा था कि इस दौरान तौसिफ ने उसके घर से 2,400 रुपये और जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना का खुलासा करने के लिए सुरसा थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर तौसिफ अली को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से सोने का एक हार, एक झुमका, एक मांगटीका, एक लॉकेट, चांदी की चार जोड़ी अंगूठी और तीन जोड़ी पायल बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed