फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mayke se nahi aaye patni, fashi lagayee

मायके से नहीं आई पत्नी तो पति ने लगा ली फांसी

Mon, 29 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
mayke se nahi aaye patni, fashi lagayee
हरदोई। मायके से पत्नी के न आने से आहत युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कन्हारी निवासी रोहित (26) पुत्र रमेश मुंबई में मजदूरी करता था। रविवार की शाम पांच बजे से वह घर से लापता था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर पिता रमेश ने अन्य परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू की। देर रात रोहित का शव उसी के खेत में आम के पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के पिता रमेश ने बताया कि होली से कुछ दिन पहले ही वह गांव आ गया था। बीती 22 मई को रोहित की पत्नी बबली अपने मायके ग्राम बघौली चली गई थी। रोहित के पिता रमेश के मुताबिक चार दिन पहले रोहित अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी साथ में नहीं आई। इसके कारण रोहित आहत था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed