{"_id":"61e9a1dd5284a9091e733eb1","slug":"maut-hardoi-news-knp6764154124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की गोद से छिटककर गिरी नौ माह की बच्ची, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की गोद से छिटककर गिरी नौ माह की बच्ची, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पति से पड़ोसी का विवाद होते देख बीच-बचाव के लिए दौड़ी पत्नी की गोद से नौ माह की बच्ची छूटकर जमीन पर गिर गई। जिससे बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां रो-रोकर बदहवास सी हो गई है।
टडिय़ावां थाना क्षेत्र के ग्राम सखौरा निवासी मजदूर मोहब्बत अली का गुरुवार की दोपहर अपने पड़ोसी अब्दुल हसन से किसी बात पर विवाद हो गया। घर के बाहर पति के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहब्बत की पत्नी मुनीरा घर के भीतर से गोद में अपनी नौ माह की बच्ची को लेकर बाहर की दौड़ पड़ी। इसी दौरान मुनीरा पाई से रा गई और देखते ही देखते मासूम बच्ची गोद से छिटककर जमीन पर जा गिरी।
बच्ची के सिर पर गहरी चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुनीरा के शोर मचाने पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि बच्ची के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखी जाएगी।