{"_id":"619692a2fe369d4b512be060","slug":"mausam-hardoi-news-knp664768269","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली छाई, सर्द हवाओं से पारा लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली छाई, सर्द हवाओं से पारा लुढ़का
विज्ञापन
फोटो-16-गुरुवार के दिन सुबह सवेरे कुछ इस तरह ओवरब्रिज पर धुंध के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मौसम पर इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। बुधवार रात से लेकर गुरुवार तक सर्द हवाओं से पारा लुढ़का रहा और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। गुरुवार सुबह बदली के साथ धुंध भी छाई रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो से तीन दिन बदली छाए रहने का अनुमान है।
बुधवार देर शाम से सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गईं। जिससे रात का तापमान काफी लुढ़क गया। गुरुवार सुबह बदली छाई रही और हवाओं के चलने का क्रम जारी रहा। धुंध छाए रहने से वाहनों के आवागमन में भी समस्याएं आईं। दोपहर बाद धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत महसूस हुई।
इधर, ठंड बढ़ने से दुकानों में गर्म कपड़ों की बिक्री में इजाफा होता दिखा।
फुटपाथ से लेकर शोरूमों तक में गर्म दुकानों में भीड़ लगी रही। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी तापमान में और गिरावट महसूस हो सकती है।