फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Marshal vehicle hits friends on a scooter; one dead.

Hardoi News: मार्शल ने स्कूटी सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 21 Jun 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Marshal vehicle hits friends on a scooter; one dead.
हरदोई। कन्नौज मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार दोस्तों को शनिवार दोपहर मार्शल जीप ने टक्कर मारदी। घटना में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक मार्शल मौके पर छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन


नयाबंगला बिरनी निवासी ईश्वरी (61) खेती करते थे। शनिवार दोपहर वह अपने दोस्त गांव निवासी उदयपाल (45) को साथ में लेकर बिलग्राम सीएचसी में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने स्कूटी से गए थे। दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे दोनों लोग स्कूटी से वापस घर आ रहे थे। ईश्वरी के पुत्र संतोष ने बताया कि बिलग्राम - कन्नौज मार्ग पर जलालपुर गांव के पास कन्नौज की तरफ से आ रही एक मार्शल जीप ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसमें ईश्वरी और उदयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुुंचाया। यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात ईश्वरी की मौत हो गई। उदयपाल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। ईश्वरी के परिवार में पत्नी मुन्नी के अलावा छह पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। टक्कर मारने वाला वाहन पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed