{"_id":"5e7a2f588ebc3e7659672f44","slug":"married-women-hanged-herself-in-faimily-dispute-hardoi-news-knp55220549","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। थाना क्षेत्र में रूपापुर कस्बे में सोमवार देर शाम घरेलू कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम कहरई निवासी शिवांगी उर्फ नन्हीं बिटिया (24) की शादी आठ माह पूर्व रूपापुर कस्बा निवासी कन्हैया के साथ हुई थी। सोमवार सुबह नन्हीं बिटिया का पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने उसे डांट दिया। जिसके बाद पति घर से चला गया। इसी दौरान नन्हीं बिटिया ने कमरे में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी।
कुछ देर बाद लौटे पति ने उसका शव देखा तो उसके होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की जानकारी मृतका के पिता सूरजपाल को दी। मायके से पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गया। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति विमलेश, ससुर राधेश्याम, सास मुन्नी देवी, जेठानी प्रवीणा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट की है। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।