{"_id":"5eb83c798ebc3e90b33afea7","slug":"married-women-died-in-mysteriuos-condition-hardoi-news-knp5594908127","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर के मजरा शंकरखेड़ा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई।
शंकरखेड़ा निवासी सचिन कटियार किसान है। उसका विवाह तीन साल पहले प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रजनपुर निवासी रामजीवन पटेल की पुत्री बिटान देवी (22) के साथ हुआ था। गत शुक्रवार को संदिग्ध हालात में बिटान देवी की घर में मौत हो गई। इसकी जानकारी मृतका के पति सचिन ने ससुरालियों को दी।
मृतका का भाई शनिवार रात परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी। बब्बू ने बताया कि उसकी बहन के संतान नहीं है। मौत संदिग्ध हालात में हुई है, इसलिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के पति सचिन का कहना है कि बिटान देवी को डायरिया हो गया था और इसके कारण मौत हो गई। कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।